इन तरीको को अपनाकर आप रहेंगे हमेशा जवान - Tips4Healths

Hot

Post Top Ad

Monday 14 August 2017

इन तरीको को अपनाकर आप रहेंगे हमेशा जवान


हर एक इंसान यह चाहता है की वो जवान दिखे और इसके लिए वो हर संभव प्रयास भी करता हैकोई जवान  रहने के लिए मंहगे प्रसाधनों पर पैसा खर्च करता है तो कोई दवाओं पर। लेकिन इन सबसे दूर सही खानपान और सेहत की तरफ थोड़ा ध्‍यान देकर बढ़ती उम्र को कम किया जा सकता है। इस पोस्ट में हम आपको उसी बारे बताने जा रहे हैं

आमला 

आप सदा जवां दिखना चाहते हैं तो अपने आहार में आमला को शामिल करें। आमले में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो चेहरे पर पड़ने वाली बारीक लकीरें, झुर्रियां और बुढ़ापे के असर कम करने में सहायक होता है। आंवले का रस नियमित रूप से पीने से चेहरा चमकदार और दागधब्‍बे रहित रहता है साथ ही यह एक्ने और मुंहासों से भी निजात दिलाता है।

योग 

त्‍वचा को जवां और एंजिग की समस्‍याओं को दूर करने का सबसे कारगर प्राकृतिक नुस्‍खा है योग। योग से उम्र का असर धीमा हो जाता है। इससे सिरदर्द और तनाव दूर होता है और एकाग्रता बढ़ती है।

लहसुन 

औषधिय गुण से भरपूर लहसुन न केवल आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बल्कि सुंदरता को बनाए रखने में भी मददगार होता है। अगर आप जवां बनने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। तो इन सब को छोडि़ये और लहसुन का इस्‍तेमाल करके देखिये। इसके नियमित रूप से सेवन से आप जवां बने रह सकते हैं।

अलसी 

अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा अलसी मे पाया जाने वाला तेल त्वचा को स्वस्थ रखता है एवं सूखापन दूर कर एग्जिमा आदि से बचाता है। अलसी का सेवन त्वचा पर बढ़ती उम्र के असर को कम करता है।

चुकंदर 

चुकंदर का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही चुकंदर के सेवन से त्वचा में निखार आता है। शरीर में हीमोग्‍लोबिन का निर्माण होता है और रक्त साफ होता है।

व्यायाम करें 

नियमित रूप से व्‍यायाम करके भी आप सदा जवां बने रह सकते हैं। व्‍यायाम से शरीर की सारी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती है और अतिरिक्त चर्बी जलाने में मदद मिलती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad